पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव की मंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले के बीच मालदीव में भारत के उच्चायुक्त, मुनु महावर ने मालदीव के विदेश मंत्रालय में तैनात राजदूत डॉ. अली नसीर मोहम्मद के साथ बैठक की।
मालदीव की मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मामले के बीच मालदीव में भारत के उच्चायुक्त, मुनु महावर ने मालदीव के विदेश मंत्रालय में तैनात राजदूत डॉ. अली नसीर मोहम्मद के साथ बैठक की। द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक की गई।
विज्ञापन
बता दें कि मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। हालांकि, पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को मालदीव सरकार ने निलंबित कर दिया है।
क्या था मामला
दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी।