अमेरिका से मिले नामांकन के बाद ऐतिहासिक मोरावियन चर्च बस्तियों को भी यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कर लिया गया। नई दिल्ली में चल रहे विश्व धरोहर समिति के 46 वें सत्र में इसकी घोषणा होने के बाद अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन से आए जनप्रतिनिधियों से खुशी जताई। बताया जाता है कि डेनमार्क की मोरावियन चर्च बस्ती जो क्रिश्चियफील्ड से जुड़ी है, वह पहले से ही विश्व विरासत सूची में शामिल है। अब मोरावियन चर्च बस्ती की 18वीं शताब्दी में स्थापित बस्ती हेरनहट जमर्नी, बेथलहम यूएस और ग्रेसहिल ब्रिटेन को भी विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। मोरावियन चर्च बस्ती का वास्तु शिल्प बेजोड़ है। यह स्थानीय हालातों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मोरावियन समुदाय की खासियत को बयां करती है। यहां की परंपराएं मोरावियन संस्कृति को जीवंत रखती हैं।