फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण बाढ़ का खतरा: टेक्सास में दस्तक देने से पहले मजबूत हुआ ‘निकोलस’ तूफान

Wed, 15 Sep 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ह्यूस्टन।

सार

मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र में वैज्ञानिकों ने कहा कि तूफान के दस्तक देने से कुछ घंटों पहले 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्सास खाड़ी तट पर दस्तक देने से पहले ‘निकोलस’ तूफान पहली श्रेणी के तूफान में तब्दील हो गया है। इस तूफान के चलते मेक्सिको से लुइसियाना तक के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है और भीषण बाढ़ का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील ह्यूस्टन में अधिकारियों ने चिंता जताई है कि बुधवार सुबह भारी बारिश से सड़कें और मकान जलमग्न हो सकते हैं। प्राधिकारियों ने शहर में जल निकासी के वाहनों को तैनात किया और 40 से अधिक स्थानों पर अवरोधक लगा हैं।

ह्यूस्टन स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने तूफान के मद्देनजर कक्षाएं रद्द करने की घोषणा की। खराब मौसम के कारण कई कोविड-19 जांच और टीकाकरण केंद्र भी बंद रहे।

मंगलवार को निकोलस तूफान फ्रीपोर्ट से करीब 75 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि यह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें