फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: PM हसीना ने 'स्मार्ट बांग्लादेश' बनाने का किया दावा, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में किए ये वादे

Wed, 27 Dec 2023 05:57 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अवामी लीग पार्टी ने शेख हसीना की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि स्मार्ट बंग्लादेश बनाने पर हमारा फोकस, जिसमें सभी को मिलेगा रोजगार। 
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अगले वर्ष जनवरी में आम चुनाव है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली हैं। तमाम राजनीतिक दल रैली, सभाओं के जरिए बांग्लादेश के नागरिकों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी घोषणाओं का एलान किया जा रहा है। इसी बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में शेख हसीना की पार्टी ने 'स्मार्ट बांग्लादेश' बनाने का वादा किया है। 
विज्ञापन


अवामी लीग ने घोषणा पत्र किया जारी
पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के साथ अवामी लीग का घोषणा पत्र जारी करते हुए शेख हसीना ने कहा कि आइए, एक बार फिर हमें अवामी लीग के चुनावी चिह्न पर वोट देकर आपकी सेवा करने की अनुमति दें। उन्होंने कहा कि आप हमें वोट दें और हम आपको विकास, शांति और समृद्धि देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बयानबाजी में विश्वास नहीं करती हैं। हम जो वादा करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं। 2008 के चुनावी घोषणा पत्र में हमने विजन 2021 तक के योजनाओं को पूरा करने का वादा किया था। हमने 2014 और 2018 में जीत हासिल कर देश से जुड़ी कई बाधाओं को दूर किया है। 

'घोषणा पत्र में स्मार्ट बांग्लादेश बनाने पर फोकस'
बता दें अवामी लीग ने घोषणापत्र में 'स्मार्ट बांग्लादेश: विकास दिख रहा है, अब रोजगार बढ़ेगा' पर फोकस किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी उन्मुख देश के निर्माण के लिए 11 प्राथमिकताएं निर्धारित कीं और सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को आधुनिक बनाने का संकल्प लिया। इसी दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव (बीएनपी) चुनाव विरोधी सड़क अभियान चला रही है। जिसके तहत हड़ताल, परिवहन नाकाबंदी का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के रहते कभी भी देश में निष्पक्ष चुनाव हो ही नहीं सकता है। वहीं बीएनपी ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा का भी आह्वान किया है। 
विज्ञापन


भारत से मैत्रीपूर्ण संबंधों का वादा 
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वादा किया है कि अगर वह अगले महीने संसदीय चुनाव में फिर से चुनी जाती हैं तो भारत के साथ सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखेंगी। उन्होंने घोषणापत्र लॉन्च करते हुए कहा, हम सकारात्मक राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ सभी देशों से सहयोगात्मक रुख जारी रखेंगे। भारत-बांग्लादेश संबंधों का जिक्र करते हुए, घोषणापत्र में भारत के साथ भूमि सीमाओं के सीमांकन और परिक्षेत्रों के आदान-प्रदान की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करने का जिक्र किया गया। इस उपलब्धि ने भारत के साथ निरंतर बहुपक्षीय सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित किया है। हसीना ने कहा, सीमा पार संचार, पारगमन, ऊर्जा साझेदारी और न्यायसंगत जल बंटवारे पर भी पड़ोसी देशों से सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने अपने क्षेत्र में आतंकियों, अंतरराष्ट्रीय अलगाववादी गुटों की मौजूदगी को रोकने के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें