फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: हमास का इस्राइली सैनिकों पर मस्जिदों को नष्ट करने का आरोप, बंधकों में अधिकतर के मारे जाने की दी जानकारी

Mon, 15 Jan 2024 09:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम

सार

हमास ने इस्राइली सैनिकों पर गाजा के मस्जिदों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने गाजा में बंधक बनाए गए बंधकों के मारे जाने की भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में हवाई हमले के बाद हमास के आतंकियों ने कई लोगों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया था। अब उन बंधकों के मारे जाने की संभवना जताई जा रही है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए इस्राइलियों को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


एक बयान में अबू ओबैदा ने कहा, 'दुश्मनों के कई बंधकों और लोगों का भाग्य किसी को पता नहीं है। बाकी बचे लोग इस्राइल की आक्रमकता की वजह से अज्ञात सुरंगों में बंद है।' उन्होंने आगे कहा, 'हाल ही में उनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। बाकी हर घंटे बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं और इसके लिए दुश्मनों की सेना जिम्मेदार है।'

इस्राइली सैनिकों पर लगाया मस्जिदों को नष्ट करने का आरोप
अबू ओबैदा ने बताया कि वे आने वाले दिनों में इस्राइली सैनिकों के खिलाफ अपने हमलों का विस्तार करेंगे। उन्होंने इसी के साथ इस्राइली सैनिकों पर गाजा पट्टी में मस्जिदों को नष्ट कर धार्मिक युद्ध छेड़ने का भी आरोप लगाया है। ओबैदा ने कहा, इन 100 दिनों में इस्राइली सैनिकों ने गाजा पट्टी के कई मस्जिदों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया गया, उन्हें जला दिया गया। प्रार्थनाएं रुकवा दी गई। 
विज्ञापन


बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर हमला किया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए। वहीं इस हमले के बदले इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा में सैन्य अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाजा के स्कूल और अस्पतालों को नष्ट कर दिया गया। हमास ने गाजा में अबतक 23,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें