फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में मुस्लिम महिला ने भारतीय ट्रक चालक की बचाई जान

Mon, 02 Oct 2017 06:07 PM IST
एजेंसी/दुबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 22 वर्षीय जवाहर सैफ अल कुमैती अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने रास अल-खैमा में दो ट्रकों में आग लगी हुई देखी और एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी जो अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था। उसने बहादुरी दिखाते हुए अबाया लिबास (मुस्लिम महिलाओं का लबादे जैसा लिबास) से आग बुझाकर उस भारतीय चालक को आग से बाहर निकाल लिया।

पढ़ें- UAE में तंबाकू की कीमत में दोगुना इजाफा, पेय पदार्थों में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी

अल कुमैती ने कहा कि आग से घिरे इन दोनों ट्रकों को देखकर वह भौचक्की रह गई थी। उसने आग में फंसे और दर्द से कराहते हुए एक व्यक्तिको मदद के लिए चिल्लाते हुए भी देखा। पुलिस ने घायल शख्स की पहचान हरकिरत सिंह के तौर पर की है। अल कुमैती ने गाड़ी में बैठी अपनी दोस्त से उसका अबाया लेकर आग बुझाई थी। दोनों चालक 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें