फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: 'सरकार सो रही है, जनता रो रही है' बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर साधा निशाना

Wed, 04 Aug 2021 10:56 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बिलावल भुट्टो ने आरोप लगाया कि जनता की चुनी हुई सरकार और प्रधानमंत्री अमीरों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सरकार को उसकी नीतियों के लिए घेरा। साथ ही, कहा कि सरकार सो रही है, जिसके चलते देश रो रहा है।
विज्ञापन
इमरान खान-बिलावल भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार (4 अगस्त) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। साथ ही, आरोप लगाया कि उनकी सरकार की वजह से देश में निराशा बढ़ रही है और वह अमीरों को मदद पहुंचा रहे हैं। बिलावल ने कहा कि सरकार सो रही है और देश की जनता बिलख रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बिलावल ने लगाया यह आरोप

पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने आरोप लगाया कि जनता की चुनी हुई सरकार और प्रधानमंत्री अमीरों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सरकार को उसकी नीतियों के लिए घेरा। साथ ही, कहा कि सरकार सो रही है, जिसके चलते देश रो रहा है। बिलावल ने कहा कि देश पिछले कई महीनों के दौरान बेतहाशा बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई का गवाह बना है। बिलावल बोले कि लगातार बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से परेशान देशवासियों की पीड़ा वह महसूस कर रहे हैं। 

इमरान खान पर साधा निशाना

बिलावल भुट्टो ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए लोगों को लगा था कि शेल्टर होम खोलकर और फूड ट्रक चलाकर देश चलाया जा सकता है, लेकिन वे आम वेतनभोगी जनता की परेशानियों को समझने में नाकाम रहे। आम आदमी खुद को आर्थिक रूप से बचाने में असमर्थ है और वह अपने बच्चों की परवरिश भी नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही महंगाई

बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरकार ने 15 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 5.40 रुपये का इजाफा किया था, जबकि डीजल के दाम 2.54 रुपये बढ़ाए थे। इसके अलावा केरोसिन और एलडीओ के दाम में क्रमश:  1.39 रुपये और 1.27 रुपये का इजाफा किया गया। पेट्रोल-डीजल के दाम के अलावा पाकिस्तान में चीनी, आटा समेत खाने-पीने की अन्य चीजें भी काफी महंगी हो गई हैं। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों पर गौर करें तो पाकिस्तान में 2020 के दौरान गरीबी 4.4 फीसदी से बढ़कर 5.4 फीसदी हो गई। वहीं, करीब 20 लाख लोग गरीबी की रेखा से नीचे पहुंच गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें