फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गूगल पर 'भिखारी' सर्च करने पर दिख रही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर!

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर भिखारी सर्च करने पर आ रही इमरान खान की ऐसी तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान पहले ही बौखलाया है। भारत के इस फैसले के विरोध में उसने कई देशों के आगे गुहार लगाई लेकिन लगभग सभी देशों से उसे निराशा ही हाथ लगी है। कुलभूषण जाधव मामले में भी पाक की विश्वस्तर पर किरकिरी हुई थी। अब सोशल मीडिया पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक उड़ रहा है। 

दरइसल, गूगल पर भिखारी सर्च करने पर तस्वीर आ रही है पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान की। हालांकि, तस्वीर एडिटेड है और इसमें खान के हाथ में एक कटोरा भी दिख रहा है। दरअसल, भीषण वित्तीय संकट से जूझ रहे पाक को इससे बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री इमरान दुनिया के कई देशों से कर्ज लेने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। 

पाकिस्तान सरकार इसे साजिश बता रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने गूगल से इसकी शिकायत भी की है। पाक सरकार का कहना है कि इससे न केवल प्रधानमंत्री इमरान खान की बल्कि पूरे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पाक सरकार ने गूगल से इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और तस्वीर हटाने की अपील की है। 
 
पाक न्यूज चैनल की गलती से भी छवि पर असर

इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले पाकिस्तान के न्यूज चैनल पीटीवी ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी थी। जब नवंबर में प्रधानमंत्री इमरान खान चीन गए और भाषण दे रहे थे तो चैनल ने वो सब लाइव दिखाया। उसी दौरान चैनल ने चीन की राजधानी बीजिंग को "Begging" लिख दिया। जिसके बाद सरकार ने उस प्रोग्राम से जुड़े कई लोगों को काम से बर्खास्त कर दिया। इसका सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बनाया गया। 

हाल ही में अमेरिकी सांसदों ने इस मामले पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पर खूब सवाल बरसाए। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप वाली बात भी उनके सामने रखी। पिचाई के अनुसार इस बात के लिए गूगल का एल्गोरिदम जिम्मेदार है। जो लोगों द्वारा किसी भी शब्द और तस्वीर के बार-बार इस्तेमाल को संबंधित मान लेता है।

इसकी एक अलग वजह ये भी है कि अगर पाकिस्तान के लोगों ने इमरान खान की इमेज के साथ भिखारी शब्द का इस्तेमाल बहुत बार किया होगा, तो ये मुमकिन है कि भिखारी शब्द के सर्च करने पर उनकी तस्वीर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next