फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी आम चुनाव: ओलाफ शुल्ज हो सकते हैं अगले चांसलर, एफडीपी और ग्रीन्स पार्टियों के साथ बना गठबंधन

Tue, 28 Sep 2021 05:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बर्लिन।

सार

एसपीडी पार्टी ने ग्रीन्स और एफडीपी के साथ गठबंधन बनाने के प्रयास बढ़ा दिए। तीनों पार्टियों में अच्छे आसार बन गए। एफडीपी और ग्रीन्स पार्टियां इस बार किंग मेकर साबित हुई हैं। जर्मनी में पहली बार तीन पार्टियों का गठबंधन सत्ता में आ रहा है।
विज्ञापन
ओलाफ शुल्ज और एंगेला मार्केल - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को जर्मनी के आम चुनाव में मध्यमार्गी वामपंथी सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने सर्वाधिक मत हासिल किए हैं और बेहद करीबी मुकाबले में निवर्तमान चांसलर एंगेला मार्केल की मध्यमार्गी दक्षिणपंथी पार्टी यूनियन ब्लॉक को हरा दिया। वे बुरी तरह से हारी हैं। नतीजों के बाद अब एसपीडी के उम्मीदवार ओलाफ शुल्ज देश के नए चांसलर हो सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को एसपीडी पार्टी ने ग्रीन्स और एफडीपी के साथ गठबंधन बनाने के प्रयास बढ़ा दिए। शाम तक तीनों पार्टियों में अच्छे आसार बन गए। एफडीपी और ग्रीन्स पार्टियां इस बार किंग मेकर साबित हुई हैं। जर्मनी में पहली बार तीन पार्टियों का गठबंधन सत्ता में आ रहा है।

एसपीडी के ओलाफ शुल्ज ने पार्टी मुख्यालय पर मंच संभालते हुए सभी को शुक्रिया कहा। इससे पहले सुबह सभी 299 सीटों की मतगणना में सोशल डेमोक्रेट ने 25.9 प्रतिशत वोट प्राप्त किए जबकि यूनियन ब्लॉक को 24.1 प्रतिशत वोट मिले। पर्यावरणविदों की ग्रीन्स पार्टी 14.8 प्रतिशत वोट के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबार सुगमता की पक्षधर फ्री डेमोक्रेट्स को 11.5 प्रतिशत वोट मिले। 1949 के बाद यह पहली बार है जब डैनिश अल्पसंख्यक पार्टी एसएसडब्ल्यू संसद में एक सीट जीत पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें