फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: ‘सभी बंधकों की रिहाई कराना उद्देश्य’, तेल अवीव में इस्राइली समकक्ष हरजॉग से बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति

Tue, 24 Oct 2023 02:19 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस दौरान इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग ने फ्रांस के अपने समकक्ष को बताया कि वह लेबनान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला आग से खेल रहा है।
विज्ञापन
इस्राइल के राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मिले - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए 18 दिन होने जा रहे हैं। दोनों तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा साढ़े छह हजार के पार चला गया है। इस बीच, एकजुटता दिखाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हमले में प्रभावित फ्रांसीसी नागरिकों से मुलाकात की। उनका दुख बांटा। इसके बाद उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग से मुलाकात की और विश्वास दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में वह अकेले नहीं हैं। 

एकजुटता व्यक्त करने आया

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘मैं यहां अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने आया हूं। साथ ही आपका दर्द साझा करने आया हूं। सात अक्तूबर को जो हुआ वह आपके लोगों और आपके देश के खिलाफ आतंकवादी हमला था। उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति से कहा कि पहला उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी बंधकों की रिहाई होना चाहिए। साथ ही विश्वास दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में वह अकेले नहीं हैं। 
 

 

लेबनान की स्थिति पर रख रहे करीब से नजर

विज्ञापन

इस दौरान इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग ने फ्रांस के अपने समकक्ष को बताया कि वह लेबनान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हिजबुल्ला आग से खेल रहा है। साथ ही मुझे लगता है कि ईरानी साम्राज्य उनका समर्थन कर रहा है और मध्य पूर्व को अस्थिर करने के लिए दिन-ब-दिन काम कर रहा है। वह आग से खेल रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अपनी उत्तरी सीमा पर किसी और के साथ टकराव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हमारा ध्यान हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और अपने नागरिकों को घर वापस लाने पर है।

हमें युद्ध में घसीटेगा...
उन्होंने कहा, 'अगर हिज्बुल्लाह हमें युद्ध में घसीटेगा, तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि लेबनान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेबनान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक संप्रभु सदस्य नहीं हो सकता है, इसके नागरिक लेबनानी पासपोर्ट रखते हैं, लेकिन जब इस्राइल की बात आती है तो वे जिम्मेदार नहीं होते हैं। हम इसे किसी भी तरह से नहीं देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, हमें अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।'

हम एक मजबूत राष्ट्र

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक मजबूत राष्ट्र हैं और हम अपने दुश्मनों के खात्मा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान में हालात बड़े जटिल और नाजुक है। एक ओर, हम अपने सभी नागरिकों की पूर्ण और तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, हम मानवता के खिलाफ अपराध होते देख रहे हैं, हम युवाओं और बुजुर्गों की दर्द में देख रहे हैं। हमास आतंकवादियों ने 30 बच्चों का अपहरण कर लिया है।' हरजॉग ने आगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति से कहा कि हमें पता है कि आप देश कि कितनी परवाह करते हैं। आपकी यात्रा एकजुटता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें