फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: इमैनुएल मैक्रों की जीत के साथ फिर से शुरू हुए प्रदर्शन, आंसू गैस छोड़ी

Tue, 26 Apr 2022 01:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेरिस।

सार

इमैनुएल मैक्रों ने धुर दक्षिणपंथी नेता मैरीन ले पेन को हराकर अगले पांच साल के लिए अपना कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। लेकिन मैक्रों की इस जीत के साथ ही  पेरिस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ट्विटर पर मौजूद तस्वीरें दिखाती हैं कि पुलिस ने शहर के बीच में एक जनता चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जुटे युवाओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस दागी।
विज्ञापन
जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों के लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर जीतने के बाद पेरिस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। दंगा-रोधी टीम ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले दागे। सोशल मीडिया पर मौजूद एक फुटेज से यह वाकया सामने आया है।

विज्ञापन


ट्विटर पर मौजूद तस्वीरें दिखाती हैं कि पुलिस ने शहर के बीच में एक जनता चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जुटे युवाओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस दागी। मैक्रों ने धुर दक्षिणपंथी नेता मैरीन ले पेन को हराकर अगले पांच साल के लिए अपना कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। यदि ले पेन जीत जातीं तो फ्रांस में यह बड़ा राजनैतिक फेरबदल होता।

हालांकि मैक्रों बड़े अंतर से जीते लेकिन मतदान ना करने वालों का आंकड़ा भी 1969 के बाद सबसे अधिक रहा क्योंकि बहुत से मतदाता मैक्रों और पेन में से किसी के लिए भी मतदान नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई नेताओं ने बधाई दी है। इस बीच, मैक्रों ने देश की जनता को उन्हें जिताने के लिए आभार माना। मोदी ने कहा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के और प्रगाढ़ करने के लिए वह मैक्रों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन समेत दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें