फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नेपाल: रौतहाट में भीषण सड़क हादसा, 20 फीट गहरी खाई में गाड़ी गिरने से चार भारतीय की मौत 

Sun, 14 Nov 2021 03:34 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई की तरफ पानी में गिरकर डूब गई, जिसमें सवार चारों लोग बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आज एक सड़क हादसे में चार भारतीय की मौत हो गई । हादसा नेपाल-भारत सीमा के पास रौतहाट जिले में हुआ है। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई की तरफ पानी में गिरकर डूब गई, जिसमें सवार चारों लोग बाहर नहीं निकल सके। बताया जा रहा है कि दम घुटने से कार में सवार लोगों की मौत हो गई। अभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। रौतहट में जिला पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात को झुनखुनवा चौक पर चंद्रनिगहापुर रोड खंड के साथ वे एक छोटे से शहर चंद्रनिघापुर से जिला मुख्यालय गौर की ओर जा रहे थे।

20 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे एक तालाब में गिर गया। नेपाल के पुलिस अधीक्षक बिनोद घिमिरे ने कहा, 'हमने मृतकों के पास से भारतीय आधार कार्ड बरामद कर लिए हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने भारतीय पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया है।' इसे साथ ही नेपाल पुलिस ने पहले ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें