फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे, चार साल की सजा पूरी, सोमवार को होगी वतन वापसी

Sun, 14 Nov 2021 03:17 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

20 Indian fishermen released from Pakistan jail: अधिकारी ने बताया कि रिहा किए गए सभी मछुआरों को सोमवार को बाघा बॉर्डर भेजा जाएगा और यहीं उन्हें भारतीय प्रशासन के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
बाघा बॉर्डर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया है। अब सोमवार इन सभी की बाघा बॉर्डर से वतन वापसी होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रिहा किए गए सभी मछुआरों को सोमवार को बाघा बॉर्डर भेजा जाएगा और यहीं उन्हें भारतीय प्रशासन के हवाले किया जाएगा। लांधी जेल अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद ज्यादातर गुजरात के मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा कर दिया गया। शाह ने कहा, 'उन्होंने चार साल जेल में गुजारे थे और हमारी सरकार द्वारा सद्भावना के तौर पर आज उन्हें रिहा कर दिया गया है।' 

विज्ञापन


एक नॉन प्रॉफिट संस्था इधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने इन सभी 20 भारतीय मछुआरों को बाघा बॉर्डर तक पहुंचाने का इंतजाम किया है। उन्हें सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। शाह ने कहा, 'हमने उन्हें इधी फाउंडेशन को सौंप दिया है, जो उनकी सभी यात्रा और अन्य खर्चों का ख्याल रख रहा है। वे अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर जाएंगे।' वहीं, अधिकारी ने कहा कि 588 और भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश मछुआरे हैं, जो अभी भी लांधी जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा, 'सिंध गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद हमने इन 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।'

बता दें कि ये सभी मछुआरे चार साल से पाकिस्तान की लांधी जेल में बंद थे। इन पर पाकिस्तान में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप था। इन सभी को पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कच्छ तट से दूर अरब सागर की अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को कथित रूप से पार करके पाकिस्तान के क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें