फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करजई की अपील: लड़ाई खत्म हो, बातचीत से सुलझें मुद्दे, ब्रिटेन नहीं देगा तालिबान की सरकार को मान्यता

Fri, 03 Sep 2021 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान और पंजशीर के बीच चल रही लड़ाई को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने रोकने की अपील की है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा है कि पंजशीर में तालिबान और उसका विरोध कर रहे मोर्चे को लड़ाई बंद करनी चाहिे और बातचीत के जरिए अपने मामले सुलझाने चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के हवाले से दी है। 

विज्ञापन

 

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की काबुल में रैली
इसके साथ ही काबुल में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने रैली निकाली। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इन कार्यकर्ताओं ने तालिबान व अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यहां की भविष्य की सरकार में महिलाओं के लिए निर्णय लेने वाली भूमिकाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

रूस चाहता है शांत-लोकतांत्रिक अफगानिस्तान 
उधर, भारत के लिए रूस के राजदूत निकोलाइ कुदाशेव ने कहा है कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान के लिए रूस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं भारत ये भावनाएं साझा कर सकता है। यह भावनाएं हमारे द्विपक्षीय सहयोग और समूहों में साफ दिखती है।
विज्ञापन

 
ब्रिटेन नहीं देगा तालिबान की सरकार को मान्यता
उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से खबर दी है कि ब्रिटेन काबुल में तालिबान की नई सरकार को मान्यता नहीं देगा। ब्रिटेन के विदेश सचिव डॉमिनिक रैब ने इस संबंध में कहा है कि ब्रिटेन तालिबान को काबुल में नई सरकार के रूप में मान्यता नहीं देगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में नई वास्तविकताओं से निपटना होगा और हम देश के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को टूटते हुए नहीं देखना चाहते।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें