फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: PTI नेता ने की पार्टी के गोपनीय विदेशी बैंक खातों की जांच की मांग; पूर्व ISI प्रमुख का भाई गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 07:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पीटीआई के एक संस्थापक सदस्य ने पार्टी के गोपनीय विदेश बैंक खातों की जांच की मांग की है। वहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के भाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अकबर एस. बाबर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर ने सोमवार को गृह मंत्री मोहसिन नकवी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने पार्टी के कथित गोपनीय विदेशी बैंक खातों की जांच करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


पत्र में अकबर ने वर्षों पुराने प्रतिबंधित फंडिंग मामले का जिक्र किया। इस मामले में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने फैसला सुनाया था कि पीटीआई को विदेश से प्रतिबंधित धन मिला। 'डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी भेजी गई है।  


उन्होंने पत्र में लिखा है कि पीटीआई के विदेशी फंडिंग मामले पर 20 महीने पहले फैसला आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ईसीपी के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पीटीआई कर्मचारियों के निजी बैंक खातों को अवैध रूप से चंदा एकत्र करने के लिए इस्तेमाल किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हस्ताक्षर वाले प्रमाणपत्रों को दाखिल किया गया। इमरान खान को 100 से ज्यादा मामलों में से कुछ में दोषी ठहराया जा चुका है और वह इन दिनों पंजाब प्रांत के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


पत्र में मामले की कार्यवाही के दौरान पहचाने गए सात विदेश बैंक खातों का जिक्र किया गया है। इनमें से तीन बैंक ऑफ अमेरिका, एक कनाडाई इंपीरियल बैंक ऑफ कॉमर्स, एक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बैंक समूह और दो लॉयड्स बैंक में हैं। इसमें आगे कहा गया है कि पीटीआई फिनलैंड, पीटीआई नॉर्वे और इंसाफ न्यूजीलैंड से फंडिंग के तीन स्त्रोत सामने आए। अकबर ने सियासी दलों की अवैध फंडिंग को राष्ट्रीय सुक्षा का मामला बताया। उन्होंने गृहमंत्री से आग्रह किया है कि वह कानूनी मदद से पीटीआई के विदेश के सभी बैंक खातों के विवरण मांगें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। 

पूर्व आईएसआई प्रमुख का भाई गिरफ्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के भाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) के एक प्रवक्ता ने कहा, आईएसआई के पूर्व प्रमुख फैज हमीद के भाई एवं राजस्व अधिकारी नजफ हमीद को भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में सोमवार को चकवाल (लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर) से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। चकवाल हमीद का गृहनगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें