फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: नाव से की गई आतिशबाजी से ग्रीक द्वीप के हाइड्रा जंगल में आग, चीड़ के पेड़ खाक, 13 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 10:37 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

हाइड्रा पर जंगल में लगी आग से ग्रीक के लोगों में आक्रोश है। यहां के नागरिक पहले ही कई सारी जंगल की आग जैसी गर्मी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
जंगल की आग का दृश्य (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीक द्वीप हाइड्रा पर जंगल में लगी आग के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आग एक नौका से की गई आतिशबाजी के कारण लगी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाइड्रा जंगल में लगी आग ने इस द्वीप में चीड़ के जंगल को तबाह कर दिया। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग ने अग्निशामकों के लिए बड़ी चुनौतियां रखी। इन्हें समुद्र के रास्ते उस क्षेत्र तक पहुंचना पड़ा, जहां आग लगी थी। समुद्र तट तक जाने वाली सड़कों की कमी के कारण पानी गिराने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करना पड़ा। 

सारोनिक खाड़ी में एथेंस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित हाइड्रा, जो कि विदेशी पर्यटकों और नौकाओं पर यात्रा करने वालों के बीच लोकप्रिय है। हाइड्रा के अग्निशमन दल ने फेसबुक पर कहा कि यह आग नाव से की गई आतिशबाजी के कारण लगी। इस कारण से इस द्वीप पर एकमात्र चीड़ के जंगल को जला दिया। ये उस जगह हैं, जहां पहुंचना कठिन है, क्योंकि यहां सड़कें भी नहीं हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को ग्रीक अधिकारियों ने 13 ग्रीक नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इन्हें रविवार को अभियोजकों के सामने पेश किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को एथेंस क्षेत्र के मरीना से गिरफ्तार किया गया। इस घटना ने ग्रीस में व्यापक आक्रोश पैदा किया है, जो पहले से ही वर्ष की पहली गर्मी के बीच कई जंगली आग से जूझ रहा है। शुष्क परिस्थितियों, तेज हवाओं और उच्च तापमान के कारण देश जंगली आग के लिए हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना है कि पछले 24 घंटों में ग्रीस में 64 जंगल और झाड़ियों में आग लग चुकी है।
विज्ञापन


हाइड्रा के मेयर जियोर्गोस कोउकोउडाकिस ने ग्रीक प्रसारक ईआरटी से कहा हम इस बात से नाराज हैं कि कुछ लोग गैर जिम्मेदाराना तरीके से चीड़ के जंगल में पटाखे फेंक रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मनुष्य द्वारा किए जाने वाले जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन से दुनिया भर में गर्मी की लहरों की अवधि और तीव्रता बिगड़ रही है। इसके अलावा आगजनी एक बड़ी समस्या भी है। पिछले अगस्त में आगजनी के लिए 79 लोगों को गिरफ्तार किया जाना था। इससे निपटने के लिए ग्रीस ने पिछले साल जानबूझकर और लापरवाही से की गई आगजनी के लिए दंड भी बड़ा दिया। इसमें 200,000 यूरो तक जुर्माना और 20 साल तक की जेल की सजा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें