फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल गईं जिंदगियां: बुल्गारिया में चलती बस में लगी भीषण आग, देखते-देखते 40 से ज्यादा यात्रियों की हुई मौत

Tue, 23 Nov 2021 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में नॉर्थ मैसेडोनिया निवासी शामिल हैं। सोफिया से करीब 45 किलोमीटर पश्चिम में स्ट्रुमा हाईवे पर ये हादसा हुआ। हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
बुल्गारिया में बस में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा बस में अचानक आग लगने से हुआ। मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से जल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और दमकलों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत-बचाव के दलों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


आंतरिक मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोव ने बताया कि हादसा आज तड़के 2 बजे के आसपास हुआ। मरने वाले ज्यादातर लोग उत्तरी मैसेडोनिया के रहने वाले थे। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। हालांकि, अभी तक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के चलते बस में अचानक से आग लग गई। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

हादसे के दौरान 53 यात्री थे शामिल
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मरने वालों में नॉर्थ मैसेडोनिया के रहने वाले लोग और बच्चे शामिल हैं। सोफिया से करीब 45 किलोमीटर पश्चिम में स्ट्रुमा हाईवे पर ये हादसा हुआ। हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे। सोफिया के आपातकालीन अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि झुलसे हुए सात लोगों ने जलती हुई बस से छलांग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सातों लोगों की हालत स्थिर है। ये लोग बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। जले लोगों को आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन


पीएम ने हादसे को बताया बड़ी त्रासदी
मैसेडोनिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की है। वहीं नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरान जेव ने कहा कि हादसे से मैं काफी डर गया हूं। ये बहुत बड़ी त्रासदी है। विदेश मंत्री बुजर उस्मानी ने कहा कि लोग इस्तांबुल से छुट्टी मनाकर उत्तरी मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे लौट रहे थे, इसी दौरान आग लगने से यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें