फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्वे: बीच बाजार में सिरफिरे युवक ने तीर-धनुष से किया हमला, पांच की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 08:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कोंग्सबर्ग के टाउन सेंटर में कई स्थानों पर हुए हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है। 
विज्ञापन
नार्वे में एक साथ जुटे लोग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणपूर्वी नॉर्वे में कोंग्सबर्ग शहर में एक शख्स ने तीर-कमान से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी। साथ ही इस हमले में दो लोग घायल हो गए हैं।  पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोंग्सबर्ग के टाउन सेंटर में कई स्थानों पर हुए हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ओविंद आस ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायलों में एक  पुलिस अधिकारी भी हैं जो ड्यूटी खत्म होने के बाद एक जनरल स्टोर में सामान ले रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे युवक ने तीर धनुष चलाकर पांच लोगों की जान ले ली। 

हमलावर ने पुलिस पर हमले की कोशिश की थी
कोंग्सबर्ग के पुलिस चीफ ओविंड आस ने कहा कि हमलावर को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर ड्रेमन इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसने पुलिस पर भी हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।  पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कोंग्सबर्ग निवासी डेनिश के रूप हुई है, हमलावर पर पहले कोई आरोप नहीं थे। अचानक ही 12 अक्तूबर की रात उसने तीर कमान से हमला करना शुरू कर दिया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें