घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने कई बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में भीषण आग लगने की खबर है। हादसे में 17 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है। घटना उस वक्त हुई थी, जब वे सो रहे थे।
विज्ञापन
घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने कई बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आग किस वजह से लगी? इसकी जांच की जा रही है। हॉस्टल में 14 साल तक के बच्चे रहते हैं। फिलहाल यहां 150 से ज्यादा छात्र रह रहे थे। इमारत मुख्य रूप से लकड़ी से बनाई गई थी। इस वजह से आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना को भयावह बताया है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने स्कूल प्रशासन से अपील की है कि वे आवासीय विद्यालयों तय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।
यहां पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
2017 में नैरोबी में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी।
2001 में माचकोस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी।