18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए फाईजर की बूस्टर डोज़ को मंजूरी।
- फोटो : social media
यूरोप में दवाओं की निगरानी करने वाली संस्था ने 18 साल और इससे ऊपर के सभी लोगों के लिए फाइजर/बायोएनटेक टीके के बूस्टर डोज की मंजूरी दे दी है। इससे लोगों को कोरोना से अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। इससे पहले यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने कमजोर इम्यून के लोगों के लिए मॉडर्ना और फाईजर की अतिरिक्त डोज़ के लिए भी मंजूरी दे दी थी।
संस्था ने बताया कि फाइजर की यह बूस्टर डोज़ 18 और उससे ऊपर के लोगों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज़ के 6 महीने बाद लगाई जाएगी। इसे लगाने का फैसला देशों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया जाएगा।
संस्था के दवाईयों के जानकारों ने बताया है कि डेटा के अनुसार बूस्टर डोज़ लगाने के बाद लोगों की एंटीबॉडी में काफी सुधार देखने को मिला है। इन डोज़ को लगवाने के बाद अब तक कोई खास साईड इफेक्ट भी देखने को नहीं मिले हैं, जो मिले वह भी काफा कम है। इसलिए संस्था ने कमजोर कमजोर इम्यून वाले लोगों के लिए इस बूस्टर डोज़ को अनुमति दे दी है।