फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में समुद्री जहाज डूबा, 54 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस से खबर है कि पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक जहाज डूब जाने से 54 लोग मारे गए हैं। रूसी मीडिया का कहना है कि जब जहाज डूबा, तब उस पर 132 लोग सवार थे जिनमें से 54 विदेशी थे।
विज्ञापन


रूस के समुद्री रेस्क्यू सेंटर के मुताबिक 63 लोगों को बचा लिया गया है। 15 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश के लिए राहत अभियान जारी है। रूस की इमर्जेंसी सर्विसेज ने हादसे की वजह के बारे में कहा कि हो सकता है कि समंदर में तैरती बर्फ से जहाज में छेद हो गया हो।

विज्ञापन

15 मिनट में डूबा जहाज़

रूस के आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के मुताबिक जहाज़ के इंजिन कम्पार्टमेंट में पानी भर गया था जिसकी वजह से वो 15 मिनट में ही डूब गया।

बचे हुए लोगों की तलाश के लिए दो दर्जन जहाज और एक हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है, जो शू्न्य के करीब तापमान के बीच बचाव अभियान में जुटे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें