रूस से खबर है कि पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक जहाज डूब जाने से 54 लोग मारे गए हैं। रूसी मीडिया का कहना है कि जब जहाज डूबा, तब उस पर 132 लोग सवार थे जिनमें से 54 विदेशी थे।
रूस के समुद्री रेस्क्यू सेंटर के मुताबिक 63 लोगों को बचा लिया गया है। 15 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश के लिए राहत अभियान जारी है। रूस की इमर्जेंसी सर्विसेज ने हादसे की वजह के बारे में कहा कि हो सकता है कि समंदर में तैरती बर्फ से जहाज में छेद हो गया हो।