एक इस्लामिक कॉलेज के प्रिंसिपल ने लड़कियों की वर्जिनिटी खोने के डर से लड़कियों को दौड़ लगाने पर रोक लगा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलेज के एक टीचर ने एजुकेशन मिनिस्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी। अभी इस मामले में जांच चल रही है।
अंग्रेजी अखबार द ऐज के मुताबिक यह मामला आस्ट्रेलिया के इस्लामिक कॉलेज अल तकवा का है। कॉलेज के प्रिंसिपल उमर हलाक पर कॉलेज में लड़कियों की दौड़ पर रोक लगाकर भेदभाव का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में कॉलेज के पूर्व टीचर ने एजुकेशन मिनिस्टर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों की दौड़ पर प्रतिबंध लगा कर लड़कियो के साथ भेदभाव किया है।