फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: मस्क ने मेटा के बाद विकिपीडिया से लिया पंगा, कहा- अगर नाम बदला तो दूंगा एक अरब डॉलर

Mon, 23 Oct 2023 10:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया था। इसके बाद से ही वह नए-नए बदलाव करते रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया था। 
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति एलन मस्क अपने बयानों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मेटा को चुनौती दी थी, जिसके बाद माहौल गर्मा गया था। वहीं, अब उन्होंने विकिपीडिया से भी पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।

विकिपीडिया को चैलंज

विज्ञापन

गौरतलब है, अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया था। इसके बाद से ही वह नए-नए बदलाव करते रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही ट्वीटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया था। अब इस बीच उन्होंने विकिपीडिया को भी चैलंज दिया है। 

यूजर ने बताई चालाकी, तो मस्क बोले...
अरबपति ने कहा, ‘अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलता है तो मैं उसे एक अरब डॉलर दूंगा।’ इस पर यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी और कहा जैसे ही रुपये मिल जाए वापस आप अपना नाम बदल लेना। इस पर मस्क ने एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए नाम बदलना होगा।
विज्ञापन


टेस्ला के सीईओ ने एक और पोस्ट किया। उसमें उन्होंने विकिपीडिया के होमपेज का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उल्लेख किया गया था कि जिमी वेल्स की तरफ से अपील है कि विकिपीडिया बिक्री के लिए नहीं है।

 

 

मस्क ने कहा, ‘क्या आपने कभी सोचा है कि विकिमीडिया फाउंडेशन इतना पैसा क्यों चाहता है? विकिपीडिया को संचालित करने के लिए निश्चित रूप से इसकी आवश्यकता नहीं है। दिमाग वाले लोग जानना चाहते हैं कि आप सचमुच अपने फोन से कुछ भी लिख सकते हैं! तो पैसे किसलिए चाहिए?’

मस्क ने एक पोस्ट में यह भी पूछा कि क्या उनके विकीपीडिया पेज पर एक गाय और एक पूप इमोजी जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन




पोस्ट साझा करने के बाद से लेकर अबतक 99 लाख बार देखा गया है और एक लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें