फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: लीसस्टर में मारपीट के बाद बुजुर्ग ब्रिटिश भारतीय शख्स की मौत, पुलिस ने पांच बच्चों को किया गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 10:58 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

यूनाइटेड किंगडम में एक बुजुर्ग ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई है, वहीं इस मामले में पुलिस ने पांच बच्चों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल का शख्स फ्रैंकलिन पार्क में अपने कुत्ते को टहला रहा था, तभी उस पर हमला हुआ।
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के लीसस्टर शहर के पास पूर्वी इंग्लैंड के एक शहर में एक भारतीय मूल के बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसके बाद इस हमले में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या की जांच शुरू की और इस मामले में पांच बच्चों को गिरफ्तार किया। मृतक शख्स का नाम भीम सेन कोहली है। जो रविवार को ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलिन पार्क में अपने कुत्ते को टहला रहा था, तभी उस पर हमला हुआ और सोमवार रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बच्चों से पूछताछ जारी
लीसस्टरशायर पुलिस ने मामले में कहा कि कई पूछताछ के बाद, अधिकारियों ने हत्या के संदेह में 14 साल के एक लड़के और एक लड़की और 12 साल एक लड़के और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस फिलहाल इन पांचों से पूछताछ कर रही है। लीसस्टरशायर पुलिस में वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर (डीआई) एम्मा मैट्स ने कहा, दुख की बात है कि कल रात पीड़ित की मौत के बाद, यह अब हत्या की जांच बन गई है।

क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं स्थानीय अधिकारी
पुलिस के अनुसार, पीड़ित - जिसने काले रंग का जम्पर और ग्रे जॉगिंग बॉटम पहना हुआ था - अपने कुत्ते को टहला रहा था, जब उसे कुछ बच्चों के समूह ने गंभीर रूप से पीटा, वहीं इसकी जानकारी मिलने से पहले सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। फिलहाल जांच जारी रहने तक पार्क बंद रखा जाएगा। वहीं स्थानीय अधिकारी भी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और स्थानीय समुदाय के लोगों से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


जासूस भी वारदात का पता लगाने में जुटे
इस बीच, कई जासूस घटना के इर्द-गिर्द की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने और इलाके के निवासियों से बात करके ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में मृतक की बेटी ने बताया, वह कुत्ते को टहलाने ले जा रहे थे। वह घर से थोड़ी ही दूर पर थे, तभी उनपर हमला हुआ। जिसके बाद पहले तो उन्होंने अपनी गर्दन में दर्द की शिकायत की। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें