स्वीडन में आतंकी हमले की खबर आई है। यहां बुधवार को एक शख्स ने चाकू से हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। खबरों के मुताबिक, जोन्कोपिंग काउंटी पुलिस विभाग ने हमलावर की पहचान 20 वर्षीय युवक के रूप में की है। हमलावर को रोकने के लिए पुलिस ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों ने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इस हमले की जांच आतंकवादी हमला मानकर की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने इस हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमलावर का क्या इरादा था अभी यह साफ नहीं हो पाया है।