फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई है दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 

Mon, 28 Jan 2019 07:09 PM IST
अमित मंडल प्रशांत दिलीप, भाषा, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा रनवे
विज्ञापन

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है। हवाई अड्डे सोमवार को कहा कि उसने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी। 

विज्ञापन


दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में अंतरराष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पछाड़ा था। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती हैं।
विज्ञापन


जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें