फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, हश मनी मामले में 25 मार्च को न्यूयॉर्क में चलेगा मुकदमा

Thu, 15 Feb 2024 10:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: डोनाल्ड ट्रंप पर एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गोपनीय तरीके से पैसे देने का आरोप है। वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम चुनाव से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल, एक अदालत ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। रिपब्लिकन नेता को 25 मार्च को न्यूयॉर्क में हश मनी मामले में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलेगा। सीएनएन ने अपनी खबर में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

ट्रंप पर एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अवैध तरीके से पैसे देने का आरोप है। वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। अदालत का यह फैसला तब आया है, जब न्यायाधीश ने हश मनी मामले में अपने आरोपों को रद्द करने के ट्रंप के प्रयासों को खारिज किया है। 

अभियोजकों का आरोप है कि ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन से कहा था कि वह इस पैसे पर पर्दा डालने की योजना बनाएं। कोहने ने कथित तौर पर डेनियल्स को 2016 में गोपनीय रूप से पैसे दिए थे और उन्हें अतीत के संबंध का खुलासा न करने करने के लिए कहा था। हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है। 
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने इसे 2024 चुनाव से पहले चुनावी संभावनाओं में बाधा डालने के लिए सियासी चाल बताया है। उन्होंने कहा, यह कोई अपराध नहीं है। चुनाव में मैं सबसे आगे चल रहा हूं, इसलिए मुझे नुकसान पहुंचाने का यह एक तरीका है। ट्रंप ने कहा कि उनका राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ करीबी मुकाबला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें