ट्रंप पर एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अवैध तरीके से पैसे देने का आरोप है। वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। अदालत का यह फैसला तब आया है, जब न्यायाधीश ने हश मनी मामले में अपने आरोपों को रद्द करने के ट्रंप के प्रयासों को खारिज किया है।
अभियोजकों का आरोप है कि ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन से कहा था कि वह इस पैसे पर पर्दा डालने की योजना बनाएं। कोहने ने कथित तौर पर डेनियल्स को 2016 में गोपनीय रूप से पैसे दिए थे और उन्हें अतीत के संबंध का खुलासा न करने करने के लिए कहा था। हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है।
पूर्व राष्ट्रपति ने इसे 2024 चुनाव से पहले चुनावी संभावनाओं में बाधा डालने के लिए सियासी चाल बताया है। उन्होंने कहा, यह कोई अपराध नहीं है। चुनाव में मैं सबसे आगे चल रहा हूं, इसलिए मुझे नुकसान पहुंचाने का यह एक तरीका है। ट्रंप ने कहा कि उनका राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ करीबी मुकाबला है।