डॉक्टर डॉ. ब्रूस ने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा पॉजिटिव आई है।उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने डॉक्टर का एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति एकदम सही है। खास बात यह है कि पत्र राष्ट्रपति जो बाइडन के 81वें जन्मदिन के मौके पर साझा किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए पत्र में उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई विवरण नहीं था, जैसे- वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल या किसी परीक्षण के परिणाम। पर न्यू जर्सी के डॉक्टर डॉ. ब्रूस ए. एरोनवाल्ड, जो साल 2021 से ट्रंप के डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य हैं।
जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी
उन्होंने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी आई है। उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक कदम हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही
डॉक्टर का कहना है कि 77 साल के डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही हैं और आने वाले वर्षों के लिए एक स्वस्थ सक्रिय जीवनशैली का आनंद लेना जारी रखेंगे।
अगले साल होने हैं राष्ट्रपति चुनाव
गौरतलब है, अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि आने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर आमने सामने देखे जा सकते हैं।