फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दिया, ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद छोड़ा पद

Tue, 23 Jul 2024 08:10 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूएस सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने आज इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ट्रंप पर गोली चलने की घटना के बाद आया है। इस्तीफे के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वे किम्बर्ली को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किम्बर्ली के स्थान पर नए यूएस सीक्रेट सर्विस निदेशक की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली - फोटो : एएनआई / सीएनएन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेन्सिलवेनिया की रैली में गोली चलने की घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने आज इस्तीफा दे दिया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के प्रयास की घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस आलोचकों के निशाने पर है। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा उपायों को लेकर कटघरे में आई एजेंसी के निदेशक किम्बर्ली चीटल ने 23 जुलाई को इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान किम्बर्ली चीटल ने नहीं दिए सवाल के जवाब
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया एक रैली के दौरान गोली चलाई गई थी, जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे। इस वारदात के बाद से रिपब्लिकन पार्टी के नेता लगातार उनके महाभियोग की मांग कर रहे थे। एक समाचार पत्र के अनुसार, हाउस ओवरसाइट कमेटी के समक्ष सोमवार को सार्वजनिक सुनवाई के दौरान किम्बर्ली चीटल ने कमेटी के कई सवालों का जवाब देने से इनकार किया था। जिससे उनके खिलाफ खासी नाराजगी देखी गई थी।

चीटल ने पहले कहा था, वो नहीं देंगी इस्तीफा
भले ही किम्बर्ली चीटल ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के समक्ष अपनी गवाही के दौरान कहा था कि रैली की सुरक्षा के साथ महत्वपूर्ण और विशाल मुद्दे थे, लेकिन उन्होंने पहले पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इस मामले में किम्बर्ली चीटल ने सोमवार को कहा, मुझे लगता है कि मैं इस समय सीक्रेट सर्विस का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हूं। यूएस हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने पत्रकारों को बताया कि इस्तीफा लंबित है। किम्बर्ली चीटल ने पहले भी स्पष्ट किया था कि वह गोलीबारी के बाद इस्तीफा नहीं देंगी। 
विज्ञापन


जो बाइडन ने की थी किम्बर्ली चीटल की नियुक्ति
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने साल 2022 में सीक्रेट सर्विस का नेतृत्व करने के लिए किम्बर्ली चीटल को चुना था। वहीं पिछले हफ्ते एक समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में, किम्बर्ली चीटल ने दावा किया कि संगठन पेंसिल्वेनिया रैली स्थल पर सुरक्षा की योजना और निष्पादन के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार था। इस घटना में एक रैली में शामिल व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में एफबीआई ने शूटर की पहचान पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क निवासी 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें