फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक की संदिग्ध तरीके से मौत, एक साल पहले संपादक का हुआ था निधन

Thu, 14 Dec 2023 09:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

पुतिन समर्थक अखबार की उप संपादक एना सारेवा के पिता ने बताया कि  कुछ दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण वह उनसे मिलने पहुंचे लेकिन वहां उन्हें एना का शव मिला।
विज्ञापन
Vladimir Putin, Anna Tsareva - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक एना सारेवा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। पुतिन समर्थक अखबार कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा की उप-संपादक 35 वर्षीय एना सारेवा की मौत मॉस्को में उनके अपार्टमेंट में ही हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि एना की मौत से ठीक एक साल पहले अखबार के संपादक की मौत भी संदिग्ध तरीके से ही हुई थी। 
विज्ञापन


हृदय गति रुकने की वजह से हुई मौत
एना के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण वह उनसे मिलने पहुंचे। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें एना का शव मिला। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में तोड़फोड़ के निशान नहीं थे और न ही हिंसक मौत का कोई संकेत मिला। एना को श्वसन संबंधी परेशानी हो गई थी और पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार भी था। अनुमान लगाया जा रहा है कि एना की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई है। 

एक साल पहले अखबार के प्रधान संपादक की भी हुई थी मौत
पिछले साल एना के बॉस और पुतिन समर्थक अखबार के महानिदेशक और प्रधान संपादक 68 वर्षीय व्लादिमीर सुंगोर्किन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। वह खाबरोवस्क में व्यापारिक दौरे पर थे, जब उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा था। हालांकि, बाद में रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए खुलासा किया कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि एना सारेवा को इस साल कंटेंट का इन-चार्ज बनाया गया था। कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा वेबसाइट रूस का सबसे बड़ा न्यूज वेबसाइट है, जिसके 83.9 मिलियन से भी अधिक पाठक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें