फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prague Firing: प्राग के विश्वविद्यालय में छात्र ने की गोलीबारी, 14 की मौत; सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

Thu, 21 Dec 2023 08:48 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, प्राग

सार

गोलीबारी की घटना के बाद चेक गणराज्य के गृह मंत्री विट राकुसन ने कहा कि घटनास्थल पर कोई दूसरा हमलावर मौजूद नहीं था, एक हमलावर को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया है। 
विज्ञापन
चेक गणराज्य में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को मार गिराया है। चेक पुलिस और शहर की बचाव सेवा ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। हालांकि पुलिस द्वारा प्राग शहर में गोलीबारी की परिस्थितियों के बारे में जिक्र नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राग पुलिस प्रमुख ने हमलावर की पहचान विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में की है।

विज्ञापन
Trending Videos

चेक गणराज्य में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के सभी चौराहे सील, लोगों को घर में ही रहने की हिदायत
प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने कहा कि चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। साथ ही चौराहे पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को सड़कों पर न आने की हिदायत दी गई है, साथ ही लोगों से घर के भीतर ही मौजूद रहने का आग्रह किया गया है। 

चेक गणराज्य में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
हमलावर को मार गिराया गया- विट राकुसन
मामले पर जानकारी देते हुए चेक के गृह मंत्री विट राकुसन ने कहा कि घटनास्थल पर कोई दूसरा हमलावर मौजूद नहीं था, एक हमलावर को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया है। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वह पुलिस का सहयोग करें। प्राग की बचाव सेवा ने कहा कि हमलावर को मौत के घाट उतार दिया गया हैं। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और नौ लोगों गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

जयशंकर ने जताई संवेदना 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वह प्राग के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना की खबर से दुखी हैं। विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना की खबर से दुखी हूं। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें