फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Sea: हूतियों ने फिर बनाया वाणिज्यिक जहाज को निशाना, जान बचाने के लिए चालक दल ने लाल सागर में छोड़ा जहाज

Tue, 20 Feb 2024 09:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान समर्थित समूह का कहना है कि वे इस्राइल, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। दरअसल, हूती विद्रोही गाजा में युद्ध और पश्चिमी हवाई हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
लाल सागर में अमेरिकी जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर लगभग दो दर्जन हमले हो चुके हैं। यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर हूतियों ने एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला कर दिया, जिससे चालक दल ने जहाज को लाल सागर में ही छोड़ दिया। बता दें, पिछले साल शुरू हुए हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी चालक दल को जहाज छोड़कर निकलना पड़ा हो। 

विज्ञापन


अमेरिका ने दी जानकारी
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हूती आतंकवादी नियंत्रित क्षेत्रों से दो एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइलों को छोड़ा गया, जिससे बेलीज के झंडे वाला रूबिमार क्षतिग्रस्त हो गया। जहाज के चालक दल ने तुरंत एक इमरजेंसी कॉल की। एक युद्धपोत और एक अन्य व्यापारी जहाज सहायता के लिए पहुंचे और चालक दल को वहां से बचाकर बंदरगाह  पर ले गए। 

पिछले साल से बड़े हैं हमले
बता दें, नवंबर के बाद से ही हूतियों ने व्यापारी बेड़े पर अपने हमलों को बढ़ा दिया है। ईरान समर्थित समूह का कहना है कि वे इस्राइल, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। दरअसल, हूती गाजा में युद्ध और पश्चिमी हवाई हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जहाज डूब गया या बचा?
बता दें कि रूबीमार एक छोटा मालवाहक जहाज है। इक्वैसिस अंतरराष्ट्रीय समुद्री डेटाबेस के अनुसार, इसका रजिस्टर्ड मालिक इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में है। हूती विद्रोहियों का कहना है कि एक अज्ञात ब्रिटिश जहाज पर हमले के बाद वह पूरी तरह डूब गया। हालांकि इस दावे को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका। दरअसल, सेंटकॉम ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि रूबीमार डूब गया था या नहीं और वहीं जहाज के मालिक ने भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

सामने वाले हिस्से पर हमला
लेबनान में जीएमजेड शिप मैनेजमेंट कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हूतियों ने जहाज के इंजन रूम और सामने वाले हिस्से पर हमले किया। हालांकि, क्रू मेंबर्स के घायल होने की भी कोई जानकारी नहीं है, जिन्हें जिबूती ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें