couple survived two separate plane crashes
- फोटो : Social Media
एक ही दिन में दो अलग-अलग विमान हादसे में एक जोड़ा बाल-बाल बच गया। स्टेफानो पिरिल्ली और उनकी मंगेतर एंटोनिएटा डेमासी ट्यूरिन इटली के रास्ते में एक बहुत ही भयानक दुर्घटना का अनुभव किया। जैसे ही पिरिल्ली का विमान नीचे गिरा, वैसे ही डेमासी जिस विमान में थी, उसमें भी समस्या आ गई। बचाव दलों ने दोनों को उनके विमानों से सुरक्षित बाहर निकाला।
दुर्घटना में बाल-बाल बची जान
इस घटना में दंपति के साथ दोनों विमानों के पायलट भी सुरक्षित बच गए। हालांकि, डेमासी को पेल्विक चोट लगी और उनके पायलट को सिर में चोट लगी है। वहीं पिरिल्ली बिलकुल सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पिरिल्ली ने कहा, 'यह डेमासी का पहला उड़ान अनुभव था।' उन्होंने आगे कहा कि जो भी हुआ उसके लिए वह बहुत दुखी है। वह बहुत भाग्यशाली है कि इस घटना में उनकी जान बच गई।
मंगेतर के जल्द ठीक होने की कर रहे कामना
पिरिल्ली ने बताया कि रविवार को नीले आसमान में उड़ने और हवा में कुछ करने का अच्छा मौका था। लेकिन अब वह यह चाहते हैं कि उनकी मंगेतर और पायलट जल्द से जल्द ठीक हो जाए। घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 'हमें मौसम और समय का खामियाजा भुगतना पड़ा। तापमान गिरने के कारण धुंध छाने लगी और अचानक सब अंधेरा हो गया।'
पिरिल्ली ने बुसानो में विमान को उतारने का फैसला किया, इसके लिए उन्होंने अपनी मंगेतर से संपर्क किया। डेमासी के पायलट ने कहा कि वह सैन गिलियो के पास उतरेगा। इसके बाद धुंध छा गया और विमान अंधेरे में डूब गया। चारो तरफ तारे बिछी हुई थी। पिरिल्ली ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया। उन्होंने डेमासी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। घटना की सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने डेमासी को बचाया और फिलहाल वह अस्पताल में है।