फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: युद्ध के डर से उबारने में मदद करेगा मारिजुआना, यूक्रेन में दवा के रूप में इस्तेमाल वैध घोषित

Fri, 22 Dec 2023 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन की संसद की आधिकारिक वेबसाइट वेरखोवना राडा के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि विधेयक के पक्ष में 248 वोट पड़े। वहीं इसका 16 लोगों ने विरोध किया। बता दें, नया कानून छह महीने बाद लागू किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
मारिजुआना - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को दो साल होने जा रहे हैं। इस बीच, यूक्रेन की संसद ने पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) और युद्ध से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए जंगली घास मारिजुआना को वैध बनाने के लिए एक नया कानून अपनाया है। मारिजुआना को यूक्रेन में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


इन लोगों ने किया वोट
यूक्रेन की संसद की आधिकारिक वेबसाइट वेरखोवना राडा के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि विधेयक के पक्ष में 248 वोट पड़े। वहीं इसका 16 लोगों ने विरोध किया, जबकि 33 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और 40 लोगों ने वोट नहीं किया। बता दें, नया कानून छह महीने बाद लागू किया जाएगा। 

गौरतलब है, मारिजुआना के इस्तेमाल की हाल ही में ज्यादा चर्चा हो रही है। युद्ध से उपजी बीमारियों के इलाज के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय शर्ते करेगी जारी
कानून के अनुसार, इसका इस्तेमाल युद्ध से उत्पन्न होने वाली ऑन्कोलॉजिकल रोगों और पोस्ट-ट्रॉमेटिक तनाव विकारों के आवश्यक उपचार के लिए किया जाएगा। संसद के अध्यक्ष रुसलान स्टीफनचुक का कहना है कि कैनबिस दवाओं के उपयोग की शर्तों और तरीकों की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाएगी।

जेलेंस्की ने उठाया था संसद में मामला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस साल जून में मारिजुआना को उपचार के तौर पर इस्तेमाल करने की बात संसद में रखी थी। लगातार मांग को देखते हुए आखिरकार कानून बनाने का फैसला ले ही लिया गया। जेलेंस्की ने कहा, 'हमें वाकई में उचित वैज्ञानिक रिसर्च और नियंत्रित यूक्रेनी उत्पादन के साथ उन सभी के लिए कैनबिस-आधारित दवाओं को वैध बनाना चाहिए, जिन्हें उनकी आवश्यकता है।' 

उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी सर्वोत्तम प्रथाओं, सभी सबसे प्रभावी नीतियों, सभी समाधानों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे हमें कितने मुश्किल या असामान्य लग सकते हैं, यूक्रेन पर लागू किए जाने चाहिए ताकि आम नागरिकों के तनाव को कम कर सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें