फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6297 हुई, अब तक 117 की मौत

Thu, 16 Apr 2020 07:53 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान में वायरस के कारण 117 लोगों की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले छह हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। जबकि कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। जबकि 1,446 लोग वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। दुनियाभर में इस वायरस के कारण 1.3 लाख लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन


देश में कुल मामलों की संख्या 6297 पर पहुंच गई है, जिसमें पंजाब 3,016 मामलों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रांत है। वहीं सिंध में वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,688 हो गई है। खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं। जिससे प्रांतीय मामलों की संख्या 912 पर पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमित ज्यादातर मामले तब्लीगी जमात के सदस्यों से हैं जो विदेश से लौटे हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी के अनुसार, बलूचिस्तान में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे प्रांत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 281 हो गई है।
विज्ञापन




मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ क्षेत्रों में छूट के साथ राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा की थी। इस्लामाबाद में मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए खान ने कहा था, 'हमने देश में लॉकडाउन लागू करने का कठोर निर्णय लिया है, जो लोगों के सहयोग की वजह से बहुत अच्छी तरह से लागू हो पाया।'

कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पाकिस्तान में देशव्यापी लॉकडाउन को पिछले महीने लागू किया गया था। 14 अप्रैल को कुछ प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन की अवधि को दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें