फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना से: ब्रिटेन में अगले हफ्ते शुरू हो सकता है 12 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण, फाइजर के टीके को दी गई मंजूरी

Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

ब्रिटेन में अभी सोलह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को टीका लग रहा है। बच्चों को स्कूल में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में अगले सप्ताह से 12 से 15 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए फाइजर टीके की पहली खुराक लगनी शुरू हो सकती है। चीफ मेडिकल अफसर से बच्चों को टीका लगाने की अनुमति के बाद ब्रिटेन सरकार ने ये फैसला किया है।

विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने सोमवार को बताया कि मंत्रियों ने ब्रिटेन के चार सीएमओ और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) की सलाह को मान लिया है। इसके बाद बच्चों को स्कूल में टीका लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


एनएचएस का कहना है कि बच्चों को कोरोना का टीका पोलियो, डिप्थीरिया, एचपीवी समेत अन्य टीकाकरण अभियान के लिए तैयार किए गए मॉडल के आधार पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें