फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना का हाल: नीदरलैंड में पाबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, रूस में फिर रिकॉर्ड मौतें

Sat, 20 Nov 2021 08:39 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूरोप में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया सहित कई देशों में पाबंदिया लगाई जा रही हैं। इस बीच रूस में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन
Corona in World - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप के कई देशों में कोरोना संक्रमण बेकाबू होना लगा है और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते कई देशों में दोबारा पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। संक्रमण रोकने के लिए नीदरलैंड में भी पाबंदियां लगाई गई जिसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए। शहर के मध्य रोटरडम इलाके में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, आस्ट्रिया ने एक फरवरी से सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीन अनिवार्य बना दिया है।

विज्ञापन


नीदरलैंड में उग्र विरोध 
कोरोना के कारण पाबंदियां लगाने के विरोध में नीदरलैंड में अब तक का सबसे उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ है। हिंसक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर के मेयर ने विरोध प्रदर्शन को हिंसा का तांडव करार देते हुए कहा कि कभी-कभी सुरक्षा बलों को अपने हथियार का इस्तेमाल करना पड़ता है।  

इन देशों में पाबंदियां लागू 
स्लोवाकिया ने गैर जरूरी सामान की दुकानों और मॉल में उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। टीका नहीं लगवाने वाले लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा सकेंगे। काम पर जाने वाले ऐसे लोगों को दो बार जांच करानी होगी। ग्रीस (यूनान) में सरकार ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को रेस्टोरेंट, सिनेमा, थियेटर, संग्रहालय और जिम में जाने पर पाबंदी लगा दी है। चेक गणराज्य ने भी टीका नहीं लगवाने वालों पर पाबंदियां लगाई हैं।
विज्ञापन


रूस में रिकॉर्ड मौतें  
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड 1,254 लोगों की मौत हो गई जबकि 37,120 नए मामले सामने आए हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,294,188 पहुंच गई है जबकि महामारी से 2,62,843 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, जर्मनी में 24 घंटे में 63,924 मामले सामने आए हैं जबकि 248 लोगों की मौत हुई है।  

उधर, चेक गणराज्य में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 22 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,936 नए मामले दर्ज किए गए हैं। चेक गणराज्य में गुरुवार को महामारी से 110 लोगों की मौत हुई थी।

बांग्लादेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं
बांग्लादेश में पिछले साल इस महामारी के फैलने के बाद पहली बार पिछले 24 घंटों में शनिवार को एक भी मौत नहीं हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह उपलब्धि तब मिली जब बांग्लादेश के अधिकारियों द्वारा संक्रामक कोरोनावायरस के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। यहां अब तक 27,946 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें