नैंसी ने पति को मारने से पहले कई महीनों तक बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए। उसने ऑनलाइन एक ऐसा अतिरिक्त पुर्जा खरीदा, जिससे पुलिस बंदूक से गोली चलने का पता न लगा पाए। उसने डेनियल को मारने के लिए उनका कार्यस्थल चुना, क्योंकि वहां कोई कैमरा और गवाह नहीं था।
अमेरिका में पति को मारने के तरीके बताने वाला ब्लॉग लिखने वाली 71 वर्षीय नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी बीमा राशि पाने के लिए अपने पति की कातिल बन गई। ओरेगन स्थित पोर्टलैंड की एक अदालत ने ब्रोफी को जीवनसाथी डेनियल ब्रोफी की हत्या की दोषी करार दिया।
विज्ञापन
नैंसी का दोष साबित करने के लिए अभियोजन को अदालत में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसने पति के कत्ल से पहले कई महीने तक साजिश रची थी। 12 सदस्यीय जूरी ने नैंसी को सेकंड डिग्री मर्डर का दोषी पाया। इसमें उम्रकैद का प्रावधान है। उसकी सजा का एलान 13 जून को होगा।
63 वर्षीय शेफ डेनियल ब्रोफी की हत्या 2 जून 2018 को हत्या हुई थी। वह दक्षिण-पश्चिमी पोर्टलैंड के कलिनरी इंस्टीट्यूट में शिक्षक थे। छात्रों को उनकी लाश मिली थी। जांच में पता चला कि उन्हें दो बार गोली मारी गई थी। कोर्ट में अभियोजन ने कहा कि नैंसी पैसों की कमी से परेशान थी। उसने बीमा राशि पाने के लिए पति को मारने की साजिश रची।
विज्ञापन
बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए...
अभियोजन ने बताया, नैंसी ने पति को मारने से पहले कई महीनों तक बंदूक के अलग-अलग हिस्से जुटाए। उसने ऑनलाइन एक ऐसा अतिरिक्त पुर्जा खरीदा, जिससे पुलिस बंदूक से गोली चलने का पता न लगा पाए। उसने डेनियल को मारने के लिए उनका कार्यस्थल चुना, क्योंकि वहां कोई कैमरा और गवाह नहीं था।