फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: भरोसा टूटने पर चीन में इंटरनेट निगरानीकर्ता को किया बर्खास्त

Thu, 19 Aug 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

  • चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में पेंग बो पर की असामान्य कार्रवाई
  • भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद ही चीन ने उठाया सख्त कदम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने एक प्रमुख इंटरनेट नियंत्रक को निष्कासित करते हुए उस पर भ्रष्टाचार से लेकर जनता की राय को उचित दिशा दिखा पाने में नाकाम रहने और नियम तोड़ने के आरोप लगाए हैं। यह बड़ी कार्रवाई पेंग बो पर की गई, जो पंथ रोकथाम एवं संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समूह के उप प्रमुख थे। 

विज्ञापन


इस इकाई की स्थापना फालुन गोंग ध्यान पंथ के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद हुई थी, जिसे पार्टी खतरे के तौर पर देखती है।

अनुशासन पर नजर रखनेवाली पार्टी की एक इकाई ने अपनी वेबसाइट कहा कि पेंग के आदर्श और मान्यताएं खत्म हो गए हैं और वे पार्टी के प्रति वफदार नहीं रहे हैं। उन पर ऑनलाइन लोगों के विचार रखने पर पार्टी की केंद्रीय समिति के फैसलों से भटकने के भी आरोप लगाए गए हैं।  

पेंग के पद की संवेदनशीलता और पार्टी क्रम में भरोसा खोने तथा भटकाव के लिहाज से आरोप की सार्वजनिक घोषणा चीन में असामान्य है। इस तरह की घोषणा आम तौर पर आरोपों के बारे में कम ही जानकारी देती हैं, ज्यादातर समय सिर्फ यह भ्रष्टाचार के आरोप के रूप में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें