हमास के इस्राइल पर अचानक हमले के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों के बीच संघर्ष को अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक 3,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, अब इस्राइल की कार्रवाई पर चीन ने सवाल उठा दिया है। उसने आरोप लगाया है कि इस्राइल की कार्रवाई आत्मरक्षा के दायरे से परे हो गई है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को इस्राइली सरकार से कहा कि अब उन्हें गाजा के लोगों को सामूहिक सजा देना बंद करना चाहिए।
अबतक क्या कुछ हुआ
वांग ने प्रिंस फरहान से की बात
पलायन करने का आदेश
खबरों के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले एन्क्लेव के उत्तरी हिस्से में दस लाख से अधिक लोगों को संभावित हमले से पहले पलायन करने का आदेश दिया गया है। सहायता समूहों का कहना है कि अगर इतने बड़े स्तर पर पलायन होता है तो इससे एक मानवीय आपदा पैदा हो जाएगी।
अमेरिकी विदेश मंत्री से भी की बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विशेष दूत झाई इस्राइल-हमास संघर्ष को रुकवाने पर जोर देने और शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए अगले सप्ताह पश्चिम एशिया का दौरा करेंगे।