दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल के पास चीनी तटरक्षक बल ने फिलीपींस के जहाज पर पानी की बौछार से हमला किया। चीनी कार्रवाई के कारण फिलीपींस का एक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। फिलीपींस तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान चीन ने विवादित क्षेत्र में उनके जहाजों पर हमला किया। बता दें, फिलीपींस और चीन के रिश्ते लंबे समय से तनाव ग्रस्त हैं। आए दिन चीन फिलीपींस को परेशान करता रहता है।
फिलीपींस तटरक्षक बल (पीसीजी) के प्रवक्ता जे तारिएला ने बताया कि दो फिलीपीनी जहाज गश्त पर निकले थे। इस दौरान, चीन के सीसीजी जहाजों और समुद्री मिलिशिया के छह जहाजों ने उनके गश्ती जहाजों को घेर लिया। तट से 12 समुद्री मील दूर सीसीजी के एक जहाज ने पानी की बौछार से पीसीजी के एक जहाज पर हमला किया। वहीं, दो सीसीजी जहाजों ने पीसीजी के एक जहाज पर हमला किया। हालांकि, चीन ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने पीसीजी जहाजों को क्षेत्र से निष्कासित किया था क्योंकि वह क्षेत्र मछली पकड़ने के लिए है।
इससे पहले भी चीन दिखा चुका है हिमाकत
भारत ने फिलीपीन को सौंपा ब्रह्मोस मिसाइल
भारत ने हाल ही में फिलीपीन को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी है। फिलीपीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन की चिंता भी बढ़ गई है। चीन आसपास के छोटे द्वीपीय देशों को धमकाता रहता है, क्योंकि यह देश सैन्य रूप से मजबूत नहीं हैं। ऐसे में ब्रह्मोस के मिलने से फिलीपीन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी, इस बात को लेकर चीन अधिक चिंतित है।
प्रशिक्षण भी देगा भारत