फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: मॉस्को पहुंचे रूसी जासूसों के बच्चे, राष्ट्रपति पुतिन ने स्पैनिश बोलकर किया स्वागत, जानें क्या कहा

Sat, 03 Aug 2024 12:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

हाल में रूस और पश्चिम देशों के बीच कैदियों की अदला बदली की गई। इसमें 16 कैदी रूस से पश्चिम देशों की ओर और आठ कैदी पश्चिम देशों से रूस आए। इनमें आर्टेम और अन्ना डुल्टसेव भी अपने बच्चों के साथ रूस आए। मास्को पहुंचने पर बच्चों को पता चला कि उनका रूस के साथ संबंध है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसी के आरोप में स्लोवेनिया की जेल में बंद दो रूसी जासूसों को एक संधि के तहत रिहा किया गया। इन जासूसों के बच्चे मास्को पहुंचे तो उनको अपनी असली पहचान के बारे में पता चला। बच्चों का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्पैनिश भाषा में बुएनस नोचेस बोलकर बच्चों का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


आर्टेम और अन्ना डुल्टसेव, 2017 से स्लोवेनिया में लुडविग गिश और मारिया रोजा मेयर मुनोस के नाम से रह रहे थे। दोनों यहां एक आईटी कंपनी और ऑनलाइन आर्ट गैलरी चलाते थे। वे अर्जेंटीना के प्रवासियों के रूप में यहां रहकर मॉस्को के आदेश को स्लीपर एजेंटों से साझा करते थे। 2022 में दोनों को जासूरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके दोनों बच्चे एक पालक की निगरानी में रह रहे थे। बच्चों को डर था कि वे अपने माता-पिता को खो सकते हैं। इसलिए उनसे बच्चों को कम मिलने दिया जा रहा था। 

हाल में रूस और पश्चिम देशों के बीच कैदियों की अदला बदली की गई। इसमें 16 कैदी रूस से पश्चिम देशों की ओर और आठ कैदी पश्चिम देशों से रूस आए। इनमें आर्टेम और अन्ना डुल्टसेव भी अपने बच्चों के साथ रूस आए। मास्को पहुंचने पर बच्चों को पता चला कि उनका रूस के साथ संबंध है। 
विज्ञापन


इन कैदियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वागत किया। बच्चे रूसी भाषा नहीं जानते थे। इसलिए राष्ट्रपति ने उनसे स्पैनिश भाषा में बुएनस नोचेस बोलकर उनका अभिवादन किया। बच्चों ने भी मास्को में अपने माता-पिता से पूछा कि मास्को में वे किससे मिलने वाले हैं? यहां आने के बाद बच्चों को पता चला कि वह रूस से गहरा संबंध रखते हैं। 

कैदियों की अदला-बदली में रूस ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच और रूसी हत्यारे वादिम क्रासिकोव को रिहा किया है। इसके अलावा अन्य कैदियों का एक उड़ान के जरिये ल्युब्लजाना से अंकारा में आदान-प्रदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें