फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस के भाषण पर बीएनपी ने असंतोष जताया, कहा- देश के लोकतंत्र के लिए नहीं था 'रोडमैप'

Mon, 26 Aug 2024 07:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि इसमें देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने का कोई रोडमैप नहीं था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिम सरकार जल्द ही सभी सियासी दलों से बातचीत शुरू करेगी।
विज्ञापन
Mirza Fakhrul Islam Alamgir - फोटो : ANI File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोमवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के राष्ट्र के नाम संबोधन पर असंतोष जताया। पार्टी ने कहा कि उनके भाषण में देश को लोकतंत्र की दिशा में ले जाने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं था। 

विज्ञापन

 
यूनुस ने दिया ये आश्वासन
शेख हसीना के इस्तीफे के बाद यूनुस ने इस महीने आठ अगस्त को पदभार संभाला था। उन्होने रविवार को देश को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के बाद स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, कानून और व्यवस्था और सूचना प्रणाली में सुधार के बाद चुनाव होंगे। 

बीएनपी की प्रतिक्रिया
यूनुस के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि इसमें देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने का कोई रोडमैप नहीं था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिम सरकार जल्द ही सभी सियासी दलों से बातचीत शुरू करेगी। फखरुल ने का कि (यूनुस के भाषण में) सुधार की बातें की गईं, लेकिन वे जल्दी लागू नहीं हो सकतीं। हालांकि उन्होंने स्थिति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक, चुनाव के समय का फैसला राजनीतिक मामला है और इसके लिए सरकार को राजनीतिक दलों से चर्चा करनी होगी। 
विज्ञापन




सहयोगी दलों के साथ बीएनपी की बैठक
खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी ने रविवार को सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक की। बैठक का मकसद देशी राजनीतिक स्थिति को स्थिर करना था। नेताओं ने अंतरिम सरकार समर्थन करने पर सहमति जताई। 

बीएनपी की संपर्क समिति के प्रमुख और स्थायी समिति के सदस्य नजरूल इस्लाम खान ने पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय में एक बैठक बुलाई। इस बैठक में 12-पक्षीय गठबंधन और अन्य सहयोगी समूहों के नेता शामिल हुए। स्थायी समिति की सदस्य सलीमा रहमान ने कहा, हमने इस बारे में बात की कि हमारी टीमों को बाढ़ की स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हमने उन छात्रों के बारे में भी चर्चा की जो आंदोलन के दौरान घायल हो गए थे और अभी उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें