फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भारतीय मूल के लोगों के गिरोह का भंडाफोड़, ड्रग तस्करी के लिए किया फ्रोजन चिकन का इस्तेमाल; सुनाई गई सजा

Mon, 26 Aug 2024 07:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। ये गैंग ड्रग तस्करी के लिए फ्रोजन चिकन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने 400 किलोग्राम कोकीन और 1.6 मिलियन पाउंड की नकदी जब्त की। गैंग के सदस्यों को 2 से 16 साल तक की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की पुलिस ने भारतीय मूल के लोगों का एक गैंग पकड़ा है। ये गैंग ड्रग की तस्करी के लिए फ्रोजन चिकन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने इसके सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें 2 से 16 साल तक की सजा का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


मनींद्र दोसांझ (39 वर्षीय) को 16 साल 8 महीने की सजा मिली है। जबकि अमदीप ऋषि (42 वर्षीय) को 11 साल 2 महीने की सजा सुनाई गई है। दोनों को ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई। 

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्होने 400 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन और 1.6 मिलियन पाउंड की अवैध नकदी जब्त की है। जांचकर्ताओं ने पाया कि दस लोगों का गैंग ड्रग तस्करी के लिए फ्रोजन चिकन को छिपाकर ले जा रहा था। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर पीट कूक ने कहा, यह जांच कोकीन के आयात, निर्यात और थोक आपूर्ति से जुड़ी थी। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग का भी पता चला। गैंग की गतिविधियां बहुत योजनाबद्ध और बड़े पैमाने पर थीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गैंग ने करीब एक टन कोकीन आयात की और इससे बड़ी मात्रा में नकदी कमाई। यह कमाई दस मिलियन पाउंड से ज्यादा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि कुछ नकदी वाहन के टायरों और औद्योगिक मशीनरी में छिपाई हुई मिली और 225 किलोग्राम कोकीन भी बरामद की गई, जो ऑस्ट्रेलिया निर्यात की जानी थी। 

उन्होंने बताया कि ये गैंग एन्क्रोचैट नाम की एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता था। जिसे अब पुलिस ने बंद कर दिया है। इस ऐप के जरिए गैंग के सदस्य कोकीन की तस्करी और नकदी के लेन-देन की योजना बनाते थे।  

दोसांझ और ऋषि को पहले गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस ने बर्मिंघम में उनके वाहन को रोका और डेढ़ सौ किलोग्राम कोकीन बरामद की। यह कोकीन फ्रोजन चिकन में छिपाई गई थी। गैंग के अन्य सदस्य भी उस समय पकड़े गए, जब वे लंदन में नकदी से भरे टायरों को ले जा रहे थे।  

जुलाई 2020 में दस व्यक्तियों को दस दिनों के भीतर गिरफ्तार किया गया था। ये सभी बर्मिंघम, वोल्वरहैम्पटन, सैंडवेल, वॉलसॉल, साउथ स्टैफर्डशायर और लंदन के रहने वाले हैं। इन सभी ने मार्च से अगस्त 2020 के बीच ड्रग तस्करी के आरोप स्वीकार किए और उन्हें 20 अगस्त को सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें