फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, भारत में अपने नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने को कहा

Mon, 25 Sep 2023 10:41 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
कनाडा पीएम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा ने भारत में अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श को अपडेट किया है। नई ट्रैवल एडवाइजरी में लोगों से हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है। इसमें कहा गया कि विरोध-प्रदर्शन के आह्वान और सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रति नकारात्मक भावना की वजह से ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया गया है।

विज्ञापन


कनाडा सरकार ने रविवार को एक अपडेट में कहा कि कनाडा और भारत में हाल के घटनाक्रमों के बाद विरोध प्रदर्शन के आह्वान और सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रति कुछ नकारात्मक भावनाएं हैं। कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें। इससे पहले भारत ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए इसी तरह की एडवाइजरी जारी की थी। भारत ने पिछले सप्ताह कनाडामें वीजा सेवाओं को भी निलंबित कर दिया था।

ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत आरोपों को 'बेतुका' और 'प्रेरित' कहकर खारिज कर दिया और इस मामले पर ओटावा के एक भारतीय अधिकारी के निष्कासन के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें