फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में नवंबर में मनाया हिंदू विरासत माह, भारतीय मूल के सांसद ने ओम लिखे झंडे को फहराकर की शुरुआत

Thu, 03 Nov 2022 06:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, टोरंटो

सार

कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने भी ट्वीट किया कि यह नवंबर पहला संघ रूप से मान्यता प्राप्त हिंदू विरासत महीना है। कनाडा 830,000 से अधिक हिंदुओं का घर है। मैं आप सभी को हिंदू विरासत माह की शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन
कनाडा में मनाया गया हिंदू विरासत माह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा ने पहली बार आधिकारिक तौर पर नवंबर को अपने राष्ट्रीय हिंदू विरासत माह के रूप में मनाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग साथ खड़े दिखाई दिए। हिंदू विरासत माह कनाडा को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए हिंदुओं द्वारा किए गए योगदान को स्वीकार करने के लिए मनाया गया है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस साल मई में नवंबर को हिंदू विरासत माह (एचएचएम) के रूप में चिह्नित करने के लिए एक निजी सदस्यों के प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे बाद में सर्वसम्मति से 29 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में पारित किया गया।

सांसद चंद्र आर्य ने एक नवंबर को ट्वीट किया था कि आज मैंने कनाडा के राष्ट्रीय हिंदू विरासत माह की ऐतिहासिक शुरुआत को पार्लियामेंट हिल पर हिंदू पवित्र प्रतीक ओम् के साथ झंडा फहराकर चिह्नित किया। हिंदू विरासत माह 830,000 हिंदू-कनाडाई लोगों के योगदान को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन


इससे पहले कनाडा में अन्य धर्मों को लेकर भी विरासत माह मनाए गए हैं। अप्रैल को सिख विरासत माह के रूप में, मई को कनाडाई यहूदी विरासत माह के रूप में और अक्तूबर को कनाडाई इस्लामी इतिहास माह के रूप में मनाया जाता है।

चंद्र आर्य ने पहले प्रस्ताव के पारित होने को ऐतिहासिक करार दिया था और कहा था कि यह मानव जाति और देश के लिए हिंदू विरासत के योगदान की कनाडा की मान्यता लंबे समय से लंबित थी।

इस ऐतिहासिक शुरुआत की कामना करते हुए, ओकविले की सांसद और कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने भी ट्वीट किया कि यह नवंबर पहला संघ रूप से मान्यता प्राप्त हिंदू विरासत महीना है। कनाडा 830,000 से अधिक हिंदुओं का घर है, जो हमारे देश के ताने-बाने में अपार योगदान देते हैं। मैं आप सभी को हिंदू विरासत माह की शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें