फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कनाडा ने भारत से आने वाली उड़ानों से प्रतिबंध हटाया, पिछले पांच महीने से बंद थी सीधी फ्लाइट 

Sun, 26 Sep 2021 11:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

यात्रियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। यात्रियों को कनाडा की सीधी उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह रिपोर्ट उड़ान के तय समय के 18 घंटे के भीतर जारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा ने पांच महीने बाद भारत से आने वाली उड़ानों से प्रतिबंध हटा दिया है। कनाडा ने सोमवार से भारत से आने वाली सीधी उड़ानों को मंजूरी दे दी है। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने इस बात की जानकारी दी। विभाग की ओर से ट्वीट कर बताया कि 27 सितंबर से भारत से आने वाली उड़ानों को यहां उतरने की इजाजत दे दी जाएगी। आदेश रात 12 बजे से ही लागू हो जाएंगे। हालांकि, यात्रियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। यात्रियों को कनाडा की सीधी उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह रिपोर्ट उड़ान के तय समय के 18 घंटे के भीतर जारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस फैसला का स्वागत किया। उन्होंने फैसले को दोनों देशों के बीच एयर ट्रैफिक को सामान्य करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विमानन कंपनियां अब दैनिक उड़ानों का संचालन कर सकेंगी। बता दें कि अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर के दौरान कनाडा ने भारत से आने और जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें