फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन: ला पालमा द्वीप के ज्वालामुखी में बना नया द्वार, राख के बादलों के चलते बंद किया गया एयरपोर्ट

Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

स्पेन के ला पालमा द्वीप में एक ज्वालामुखी से राख के बादल निकलने के चलते एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया गया है। माना जा रहा है कि ये राख के बादल ज्वालामुखी में एक नया द्वार खुलने की वजह से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
ला पालमा द्वीप पर ज्वालामुखी में विस्फोट और बहता लावा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक सप्ताह से हरकत कर रहे एक ज्वालामुखी से राख के बादल निकलने के बाद स्पेन के द्वीप ला पालमा के एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी का एक और मुख खुल गया है और इससे इस द्वीप के निवासियों के लिए नया खतरा तैयार हो गया है।

विज्ञापन


19 सितंबर को इस ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हुआ था जो हालिया दिनों में काफी तेज हो गया है। इसकी वजह से अटलांटिक महासागर में स्पेन के कैनरी द्वीप के तीन गावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके चलते करीब 7000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

1971 के बाद पहली बार हो रहा विस्फोट
एयरपोर्ट संचालक ने कहा कि राख के बादल सघन होने से एयरपोर्ट बंद किया जा रहा है। कैनरी द्वीप में अन्य एयरपोर्ट चल रहे थे लेकिन कुछ एयरलाइंस उड़ानें रद्द कर रही हैं। ला पालमा की आबादी करीब 85 हजार है और ज्वालामुखी में विस्फोट 1971 के बाद पहली बार हो रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को खुला ज्वालामुखी में नया द्वार
दि कैनरी आइलैंड वोल्कैनोलॉजी इंस्टीट्यूट ने बताया कि शनिवार को भूकंप में एक और द्वार खुला है। इससे पहले शुक्रवार को ज्वालामुखी से पिघली चट्टानें और राख निकलने के बाद यहां जांच करने गए आपात दल को वापस बुला लिया गया था। ज्वालामुखी के किनारों से लावा बह रहा है।

कम हो रही है लावा के बहने की रफ्तार
कैनरी द्वीप के ज्वालामुखी आपात योजना के अध्यक्ष मिगेल एंजेल मोर्स्युएंदे ने कहा कि लावा बहने की रफ्तार कम हो रही है, यह समुद्र तक पहुंचने से करीब दो किमी दूर है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं बता सकता कि लावा समुद्र तक कब तक पहुंचेगा, न ही इसका पूर्वानुमान लगा सकता हूं।

राख के बादल बने हुए हैं संकट का सबब
ज्वालामुखी से निकलने वाली राख ला पालमा द्वीप के निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। हवा के साथ यह बाकी हिस्सों तक भी पहुंच रही है। उड़ानों के लिए गंभीर खतरा होने के साथ ज्वालामुखी से निकली राख लोगों के श्वसन तंत्र, फेफड़ों व आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें